छत्तीसगढ़ बीजेपी ने संभाग और जिला स्तर पर की नई नियुक्तियां
रायपुर- प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिक्षा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं. जारी आदेश के अनुसार, शिक्षा प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी और सहप्रभारी की नई घोषणा की गई है इसके साथ ही प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और सहसंयोजक की भी घोषणा की गई है.


