अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई, मुरूम रोड काटकर निगम ने लगाई रोक
रायपुर- नगर पालिक निगम के जोन 6 नगर निवेश विभाग ने भाठागांव के केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग 2 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है.
निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश और जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई गई मुरूम रोड को जेसीबी मशीन से काट दिया और आवागमन बंद कर दिया, जिससे प्लाटिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जा सके.
रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में केसरी बगीचा क्षेत्र में में लगभग 2 एकड़ निजी भूमि क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर मंगलवार को स्थल पर पहुंचकर कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता सागर ठाकुर, अंकुर अग्रवाल एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियो और कर्मचारियों की उपस्थिति में वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और वहाँ का आवागमन अवरुद्ध करते हुए तत्काल सम्बंधित स्थल पर कारगर रोक लगायी गयी. यहां यह उल्लेखनीय है कि विगत लगभग 1 सप्ताह पूर्व नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा भाठागांव भर्रीखार क्षेत्र में लगातार 3 दिन अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर कार्रवाई की थी.
