राजस्व विभाग में फेरबदल, कलेक्टर ने 5 तहसीलदारों का किया तबादला
गरियाबंद- जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. जिला कलेक्टर बीएस उइके ने पांच राजस्व अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सुशील कुमार भोई, जो वर्तमान में अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा, गरियाबंद हैं, का वेतन और भत्ते उनके मूल पदस्थापना कार्यालय, भू-अभिलेख शाखा, गरियाबंद से ही जारी किए जाएंगे.
देखें आदेश-

