फरार आरोपी इंदिरानगर पूछापारा निवासी संजू बघेल उर्फ आशीष बघेल को दबिश देकर पकड़ा
आरोपी झगड़ेलू प्रवित्त का मोहल्लेवासियों ने भी की थी शिकायत
रायगढ़- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई के क्रम में महिला थाना रायगढ़ द्वारा घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. गिरफ्तार आरोपी आशीष बघेल उर्फ संजू बघेल पिता स्व. संतोष बघेल (उम्र 24 वर्ष) निवासी इंदिरानगर पूछापारा रायगढ़ है. आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मारपीट का भी अपराध दर्ज है, मोहल्लेवासी आरोपी आये दिन झगड़ा विवाद करने की शिकायत की गई थी .
आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन आरोपी फरार था. इसी बीच 15.03.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आशीष बघेल उर्फ संजू बघेल अपने घर पर मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
