महिला दिवस पर कबीर आश्रम में भव्य कार्यक्रम, महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह
भिलाई- आकांक्षा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से निरंतर कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में संस्था द्वारा महिला दिवस के अवसर पर कबीर आश्रम न्यू नेहरू नगर उमरपोटी में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कामता वासनिक ने की, जबकि सचिव भारतीय साहू की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का सफल संचालन इंदु सचदेवा द्वारा किया गया. आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंद्रिका रावत (छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज महिला प्रभाग अध्यक्ष) रहीं. उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “खुद से प्यार और अच्छा व्यवहार ही जिंदगी का सार है.”
संस्था के सक्रिय सदस्यों में सुमन चतुर्वेदी, सुनीता सोनी, उमा रगारे, व्याम रात्रे, आरती साहू और एम.एल. वासनिक का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम का समापन सुनीता सोनी द्वारा किया गया. यह आयोजन समाज में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता का संदेश देने में सफल रहा.
