रिसाली निगम में सफाई ठेका विवाद, परिषद ने कार्य खुद करने का लिया निर्णय
रिसाली- नगर पालिक निगम रिसाली में सफाई व्यवस्था को लेकर समयावृद्धि और निविदा नियमों के उल्लंघन का विवाद सुलझ गया. नगर निगम ने घोषणा की है कि अब चारों ग्रुप (प्रस्ताव क्रमांक 12, 13, 14, 15) के सफाई कार्य विभागीय स्तर पर खुद निगम संचालित करेगा.
इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 7 जनवरी 2026 को मेयर-इन-काउंसिल (MIC) की बैठक में सफाई व्यवस्था से जुड़े कार्यों के लिए एक संकल्प पारित किया गया था. 7 जनवरी 2026 को मेयर-इन-काउंसिल (MIC) की बैठक में ठेकेदार मेसर्स एलमेक टेक्नोक्रेट्स को दो माह की समयावृद्धि देने का संकल्प पारित किया गया था. नियम यह था कि नई निविदा प्रक्रिया 1 माह में पूरी नहीं हुई तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी. लेकिन 12 फरवरी को दुर्ग कलेक्टर को मिली शिकायत में बताया गया कि निगमायुक्त ने MIC के संकल्प की अवहेलना कर ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाया. संशोधित कार्यादेश 9 फरवरी का व्हाट्सएप के जरिए भेजा गया, लेकिन MIC को इसकी जानकारी समय पर नहीं दी गई.
अखिरकार 13 मार्च 2026 को हुई परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निगम अब सफाई ठेके पर निर्भर नहीं रहेगा और यह कार्य स्वयं करेगा. परिषद ने कहा कि सफाई व्यवस्था नगर निगम का अनिवार्य दायित्व है और जनता को अब कोई परेशानी नहीं होगी.
