गैस संकट को लेकर महिला कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
रायपुर- राजधानी स्थित राजीव भवन में महिला कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर देश में बढ़ते गैस संकट और सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता वंदना राजपूत और महिला कांग्रेस की प्रवक्ता प्रगति वाजपेयी ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया.
प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता, विशेषकर महिलाओं की रसोई पर सीधा असर पड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों और अदूरदर्शिता के कारण देश में गैस संकट की स्थिति बनी है और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
वंदना राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इजराइल का दौरा किया, वहां जाकर इजराइल को फादर बताया और उस फादर ने प्रधानमंत्री मोदी जी के भारत लैंड करने से पहले ही एक युद्ध छेड़ दिया. अमेरिका, इजराइल, ईरान, इनके बीच में आज हिंदुस्तान भी उस आग में जल रहा है. पूरे देश में त्राहिमाम हो चुका है. मोदी की अदूरदर्शिता के कारण देश पर पहली बार आपदा नहीं आई है इसके पहले भी मोदी जी ने नोटबंदी के कारण देश की जनता को लाइन पर लगवाया था, आज फिर उनके कारण लोग गैस के लिए लाइन में खड़े है. प्रधानमंत्री से न देश संभल रहा और न ही उनसे देश की व्यवस्था संभल रही है और न ही विदेश नीति संभल पा रहे है. आज भारत अपने परंपरागत मित्र देशों से भी दूर हो गया है.
प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रगति वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के काल में पहली बार आपदा नहीं आयी, आपने इससे पहले देखा कि नोटबंदी की तो पूरे देश को एटीएम की लाइनों पर लाकर खड़ा कर दिया. करोड़ों लोग देश में एटीएम की लाइनों में खड़े थे. उसके बाद कोरोना बंदी हुई तो करोड़ों लोगों को ऑक्सीजन की किल्लत के कारण ऑक्सीजन की लाइनों में खड़ा होते हुए हमने देखा है. श्मशान घाट में लाइने लगाते हुए देखा है और आज हालत ऐसे है पूरा देश गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगाया . सच्चाई यह है कि पूरा देश ट्रंप बंदी का शिकार है. वह बंदी, वो गुलाम किसी और को नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ट्रंप ने बना दिया. कारण उसके पीछे क्या है? कारण सिर्फ एक है कि एपस्टीन फाइल में पीडोफाइल जेफरी एपस्टीन पीडोफाइल नाबालिक बच्चों का शौक रखने वाला, अपने हवस को ठंडा उनसे करने वाला और दूसरों के लिए उन मासूम बच्चों को परोसने वाले आदमी को पीडोफाइल कहते है. जेफरी एपस्टीन पीडोफाइल था वो मित्र था… किसका? इस देश के पेट्रोलियम तेल मंत्री हरदीप पुरी जी का मित्र है… पीडोफाइल…आज पूरी तरह से उनके हाथ में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना-घटाना, सप्लाई हरदीप पुरी जी के हाथ में है. लेकिन फैसला भारत से नहीं हो रहा, भारत की संसद से नहीं हो रहा, लाखों-करोड़ों लोगों के बीच में बैठकर फैसला नहीं हो रहा. फैसला कौन कर रहा है… हमारे देश के अंदर तेल कहां से आएगा? कब आएगा? कितने में आएगा? कितने में नहीं आएगा? यह फैसला सरेंडर मोदी… जो सरेंडर कर चुके है, जो कंप्रोमाइज कर चुके, वो नहीं कर रहे है. वो जिसके बंदी, जिसके गुलाम बना लिए गए हैं ट्रंप.. My Friend Donald Trump… प्रधानमंत्री जी वो कर रहा है और आपसे करवा रहा है, आपको फाइलें दिखा-दिखा कर डरा रहा है… यह देखो एपस्टीन फाइल्स, सारे सबूत, सारे फोटो, सारे काले-कारनामे हैं… अगर शर्तें नहीं मानी… नाम आ चुका है प्रधानमंत्री जी आपका और आपके केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम आया है, उसमें हरदीप पुरी जी ने माना है कि उनकी मुलाकातें पीडोफाइल एपस्टीन से हुई हैं… उन्होंने माना है 64 से अधिक मेल पर उनकी वार्ता हुई है, आपका भी नाम आया है, सिर्फ उसी का डर दिखाया जा रहा है और ब्लैकमेलिंग ट्रंप मोदी जी आपके साथ कर रहा है… ब्लैकमेलिंग चल रही है और इसलिए हमारे नेता राहुल गांधी सहित सब कह रहे है कि PM is Compromised.
पत्रकार वार्ता में अनीता गुरूपंच, हाजरून बानो उपस्थित थी.
