दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर : चालक केबिन में जिंदा जलकर मौत, दूसरा गंभीर घायल
बलरामपुर- त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में महुली के पास शुक्रवार को वाड्रफनगर–रामानुजगंज मार्ग पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हुई. दुर्घटना में क्लिंकर लदे ट्रक की केबिन में आग लग गई, जिससे चालक वहीं जिंदा जलकर मौत हो गया.
चावल से लदे दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों ने केबिन से बाहर निकालकर वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
दुर्घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया. त्रिकुंडा थाना पुलिस और प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए. मृतक चालक के शव का पंचनामा किया जा रहा है.
