युवाओं और महिलाओं में उत्साह
राजनांदगांव- शहर में इस वर्ष विश्व रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती को भव्य रूप देने के लिए बौद्ध कल्याण समिति ने ‘पांच दिवसीय अंबेडकर जयंती महोत्सव’ आयोजित करने का गत् दिनों निर्णय लिया गया था. समिति अध्यक्ष दीपांकर खोबरागड़े की अध्यक्षता में 8 मार्च को आयोजित बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों के गणमान्य नागरिकों ने सुझाव साझा किए और महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया.
मीडिया प्रभारी विनोद श्रीरंगे और मनीष सिमनकर ने बताया कि महोत्सव 11 से 15 अप्रैल तक चलेगा. 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती से आगाज होगा, 12 अप्रैल को बच्चों और महिलाओं के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 13 अप्रैल को भव्य बाइक रैली, 14 अप्रैल को मुख्य समारोह सिविल लाइन स्थित जाली खाता में और 15 अप्रैल को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समापन समारोह आयोजित होंगे.
महोत्सव की मुख्य रूपरेखा
11 अप्रैल: महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम
12 अप्रैल: बच्चों एवं महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
13 अप्रैल (प्रातः): भव्य बाइक रैली (युवाओं का शक्ति प्रदर्शन)
14 अप्रैल: मुख्य जयंती समारोह (स्थान: सिविल लाइन, जाली खाता)
15 अप्रैल: विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य समापन समारोह
सफलता के लिए लिया संकल्प बैठक के अंत में उपस्थित सभी समाजजनों ने एकजुट होकर इस महोत्सव को सफल बनाने और बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया. आयोजन को लेकर समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं और महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
