कमलेश ध्रुव (सोरी) केन्द्रीय गोंड़ महासभा के अध्यक्ष घोषित, विशेष सभा में कार्यकारिणी को मिला अनुमोदन
दुर्ग- केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ की विशेष सभा में सर्वसम्मति से कमलेश ध्रुव (सोरी) को महासभा का केन्द्रीय अध्यक्ष घोषित करते हुए उनकी प्रबंध कार्यकारिणी को अनुमोदन प्रदान किया गया. यह निर्णय 8 मार्च 2026 को आयोजित विशेष बैठक में लिया गया.
जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2025 को सम्पन्न चुनाव को लेकर मंगल दास ठाकुर द्वारा पंजीयक फर्म्स एवं सोसायटी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके बाद जारी आदेशों के पालन में महासभा की नियमावली के नियम 10 (स) के तहत 8 मार्च 2026 को विशेष सभा आयोजित की गई.

बैठक के आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बाधा आने की बात कही गई, हालांकि दुर्ग कलेक्टर द्वारा मानस भवन उपलब्ध कराए जाने पर महासभा ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया. सभा में बताया गया कि दोनों पक्षों की सहमति से 8 मार्च को कचना धुरवा देवालय, सिविल लाइन दुर्ग में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन शिकायतकर्ता पक्ष के लोग बैठक में उपस्थित नहीं हुए.
इसके बाद 16 जिलों से आए जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों, आजीवन सदस्यों, महिला और युवा प्रभाग सहित गोंड समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से 12 अक्टूबर 2025 को हुए चुनाव परिणाम को वैध घोषित किया गया. साथ ही नियमावली के तहत कमलेश ध्रुव (सोरी) को केन्द्रीय अध्यक्ष और उनकी प्रबंध कार्यकारिणी को 5 वर्ष के लिए अनुमोदित किया गया. उनका कार्यकाल 13 अक्टूबर 2025 से 12 अक्टूबर 2030 तक रहेगा.
सभा के बाद समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कचना धुरवा देवालय पहुंचकर देवगुड़ी में पंचमी पूजा और अर्जी-विनती की. इस दौरान विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला प्रभाग की पदाधिकारियों को पीला गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया. महासभा ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि दुर्ग स्थित केन्द्रीय गोंडवाना भवन को विधिवत रूप से अध्यक्ष कमलेश ध्रुव को सुपुर्द किया जाए.

महासभा में टारकेश्वर शाह खुसरो, राज परिवार गण्डई, तारकेश्वर मरकाम राज परिवार दशरंगपुर, कोयापुनेमी राधेशयाम काकोडिया सहित प्रांतीय पदाधिकारी यशपाल मण्डावी उपाध्यक्ष, गोरेलाल ठाकुर महासचिव, सुरेश सोरी सचिव, धनेश्वर सिंह धुर्वे कोषाध्यक्ष, महावीर गोंड, संगीता सोरी महिला प्रभाग अध्यक्ष, ललिता देवी गोड, सचिव, उषा ठाकुर, उषा मण्डावी, युवा प्रभाग अध्यक्ष डेविड मण्डावी, टाहकापार महासभा के प्रमुख राजेन्द्र कुमार ध्रुव, दुर्ग जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुरेश कुमार नेताम, रायपुर जिला अध्यक्ष हेमलाल ध्रुव, मुंगेली जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार मरावी, कवर्धा जिला अध्यक्ष सिद्ध राम मरावी, गजराज सिंह टेकाम, बिलासपुर से सेवा निवृत्त डीएसपी डॉ. उर्मिला गाकों, जदुनाथ उइके, बलौदा बाजार कमलेश ध्रुव, दया राम, थानसिंग भानु त्रराजनांदगाव डॉ. सुशीला नेताम, लेख राग मात्रा राहुल नेताम, हमर बघवा डेविड मण्डावी, चन्द्रभान’ ठाकुर गिलाई गजराज सिंह टेकाम कवर्धा हेगन्त नेताम भिलाई, जिवराखन उइके छुरिया, जनक ध्रुव बिलासपुर, कमल नारायण ध्रुव धमतरी, लेखराम मात्रा राजनांदगांव, मुरित मण्डावी बेमेतरा, पी एल नेताम राजनांदगांव, पी एल उइके, रामचन्द्र ध्रुव संगीत सोरी चरोदा, श्याम लाल तारम, शिच चरण खुसरो, सुरेन्द्र ठाकुर महासमुन्द, राजेश ठाकुर निपानी, धनंजय ध्रुव,डी एस नेताम, नोविल, बहादुर नेताम उत्तई, प्रवीण मण्डावी, संत लाल कोडप्पा, उमा शंकर नेताम, बेनु छेदैहा चीचा उषा ठाकुर, हेमन्द ध्रुव, जे.एल. मरई, विजय सिंह पर्पोते. खुमान सिंह ठाकुर, अलख राम ठाकुर राम सिंग ठाकुर नरसिंग नेताम डगनिया, हेम लाल ध्रुव, सुशीला नेताम, राहुल नेताम, मोहन कतलग, बाबुलाल उइके, नरायण मरकाम, रमेश उइके, संगीता सोरी, दीपेश मण्डावी, टारकेश्वर शाह खुसरो, तिजेन्द्र कुंजाम, गोपाल मरकाम वर्षा नुरेटी, भुपेन्द्र कुमार, रूद्रा धनेश मण्डावी, कागेश मण्डावी, सुरेश छेदैहा, मोहन नेताम बोरिद परिक्षेत्र, राजेन्द्र मण्डावी, कार्तिक मरकाम, बबीता ठाकुर, अनियल सिंह राधेश्याम काकोडिया, अभय कुमार पुलस्य, अजय ठाकुर अजय नेताम, अजय मरावी अनुप गरकाग, गोपाल सिंह, बसत नेताम, दिनेश नेताम, अशोक कंगाली, आशु, बलदेव नेताम, बलीराम नेताम, डॉ. कृपा राम ठाकुर, प्रकाश ध्रुव, चन्द्रकांत, चन्दु नेताम, छत्रपाल सिंह, जयपाल सिंह ठाकुर सहित प्रदेश और विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन और सदस्य उपस्थित रहे. मंच का संचालन उपाध्यक्ष यशपाल मण्डावी एवं आजीवन सदस्य प्रमुख सलाहकार जयपाल सिंह ठाकुर द्वारा किया गया.
