सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में लगा फिल्मी सितारों का जमावड़ा, क्रिकेट – बॉलीवुड के बड़े सितारे भी हुए शामिल
डेस्क- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर सानिया चंडोक के साथ 5 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए. यह शाही समारोह मुंबई के आलीशान होटल द सेंट रेजिस मुंबई में हुआ, जिसकी थीम “साज़” रखी गई थी. बॉलीवुड सितारों से लेकर टीम इंडिया के नामचीन खिलाड़ियों तक, कई हस्तियां कपल को आशीर्वाद देने पहुंचीं. सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें सितारों की मौजूदगी ने इस समारोह को और भी खास बना दिया.
अंबानी फैमिली भी अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल हुई. नीता अंबानी गोल्डन सारी, श्लोका आइवरी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, आकाश अंबानी ब्लू शेरवानी और मुकेश अंबानी बंद गले वाले सूट में नजर आए. अंबानी फैमिली की मौजूदगी से महफिल और खिल उठी.

आमिर खान अकेले ही सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में शामिल होने पहुंचे. उन्होंने इस इवेंट के लिए रेड कलर कुर्ते और नेहरू जैकेट को चुना. उनका लुक काफी शानदार लगा.

बच्चन फैमिली अर्जुन की शादी में देखने को मिली. अमिताभ बच्चन और जया बच्चन इंडियन लुक में नजर आए. जया ने पीली साड़ी कैरी की शथी तो वहीं अमिताभ बच्चन ट्रेडिशन शॉल लुक में दिखे. ऐश्वर्या राय और अभिषेक भी एक साथ नजर आए. ऐश्वर्या ने ब्लू अनारकली पहना था, वहीं अभिषेक ब्लैक अचकन पहने दिखे.

शाहरुख खान अपनी पूरी फैमिली के साथ शादी अटेंड करने पहुंचे. जहां एक्टर बेज पठानी शेरवानी में थे तो नहीं उनकी पत्नी गौरी ने येलो साड़ी कैरी की थी. साथ में उनकी बेटी सुहाना भी नजर आईं, जिन्होंने येलो लहंगा चुना था.

शादी में नेहा धूपिता अपने पति अंगद बेटी संग नजर आईं. दोनों ही मैचिंग आउटफिट में दिखे. कपल ने हल्के रंग के कपड़े चुने. अंगद कुर्ते पजामा पहने हैंडसम लगे तो वहीं नेहा भी साड़ी में खूबसूरत लगीं.

क्रिकेटर जहीर खान अपनी एक्ट्रेस पत्नी सागरिका के साथ शादी में शामिल हुए. कोट पहने जहीर के साथ गोल्डन साड़ी में सागरिका कमाल की लगीं. वहीं युवराज सिंह और उनकी एक्ट्रेस पत्नी हेजल कीच मैचिंग ब्लैक बेस मल्टी कलर अटायर में प्यारे लगे.

