भिलाई में पुलिस होली: कंट्रोल रूम परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने रंग-गुलाल संग मनाया उत्सव
भिलाई- पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 भिलाई में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उल्लासपूर्वक ‘पुलिस होली’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम संभाग कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ.
इस अवसर पर जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएँ दीं. आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के मध्य आपसी सौहार्द, बेहतर समन्वय, सकारात्मक कार्य वातावरण एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना रहा. कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया.
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें.
