युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी का फूंका पुतला, उदय भानु चिब की गिरफ्तारी का किया विरोध
दुर्ग- भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रामीण) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन पटेल चौक दुर्ग में आयोजित किया गया.
जिला युवा कांग्रेस प्रभारी आस मोहम्मद एवं जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) जयंत देशमुख के निर्देशानुसार आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर अलोकतांत्रिक तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाया. कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गैर-लोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार कर रिमांड पर रखा गया है, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं. युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है और इसी क्रम में यह गिरफ्तारी की गई है. प्रदर्शनकारियों ने उदय भानु चिब की तत्काल और निशर्त रिहाई की मांग की.
जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रामीण) के महासचिव दीपांकर साहू, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत देशमुख एवं आशीष वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अनिल देशमुख, अभिषेक वर्मा, राकेश निषाद, ऋतुवेश इंद्रेश हरमुख, पंकज सिंह, अजय वर्मा, लिकेश, राजा देशमुख, लला देशमुख, लक्ष्य देशमुख, कयूम खान, पुष्पकांत चंद्राकर, राहुल साहू, सूरज पारधी, श्याम पारधी, संतोष चक्रधारी, अरुण चक्रधारी, गौरव देशमुख, पंकज निर्मलकार, खेवेंद्र साहू, ऋषि कापरे, देवेंद्र साहू, थामस देव, नोमेश वर्मा, कुशाल वैष्णव, कृष तिवारी, जोनी राव, सुमज शर्मा, दानेश्वर देशमुख, हर्ष साहू, ईशु साहू, कैलाश, डेविड, अमन, प्रशांत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
