T20 विश्व कप 2026: सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगी भिडंत
स्पोर्ट्स डेस्क- आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने सबसे निर्णायक और रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में टॉप 4 दिग्गज टीमें, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. रविवार को कोलकाता के ई़डन गार्डन में खेले गए सुपर-8 स्टेज के अंतिम मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज़ को 5 विकेट से हरा कर महत्वपूर्ण जीत हासिल की. भारत की इस जीत के बाद वेस्टइंडीज के लिए वर्ल्ड कप 2026 में सफर खत्म हो गया है.
कोलकाता के इडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, जिसके बाद वेस्टइंडीज़ ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं. रन चेज करने उतरी भारत की टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फेल हो गए. ईशान किशन का भी बल्ला नहीं चला. कप्तान सूर्या भी एक छक्का और एक चौके के दम पर 18 रन बना सके. लेकिन मैच के हिरो बने संजू सैमसन, जिन्होंने 97 रन की पारी खेली. संजू ने आखिरी ओवर में चौका मारकर भारत को जीत दिलाई. भारत अब सेमीफाइनल में पहुंच गई और वेस्ट इंडीज का सफर वर्ल्ड कप से खत्म हो गया है.
भारत से पहले दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली थी. सुपर-8 के पहले ग्रुप से भारत और दक्षिण अफ्रीका, वहीं दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में जगह बनाई है.
दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने अपने-अपने ग्रुप में टॉप करके सेमीफाइनल में जगह बनाई. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर प्रवेश पाया. इनमें न्यूजीलैंड की अंतिम-4 में एंट्री तब हुई, जब पाकिस्तान सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 65 रन या उससे ज्यादा अंतर से नहीं हरा पाया था.
T20 विश्व कप 2026 मैच के सेमीफाइनल का शेड्यूल
पहला सेमीफाइनल: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, 4 मार्च 2026, बुधवार, 7 बजे रात, कोलकाता
दूसरा सेमीफाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड, 5 मार्च 2026, गुरुवार, 7 बजे रात, मुंबई
फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
