ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 6 रिसाली की नई कार्यकारिणी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा
भिलाई- जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के निवास पर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 6 रिसाली की नई कार्यकारिणी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की.
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि एकजुटता और सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है.
विशेष आमंत्रित सदस्य

नई कार्यकारिणी

