फीडिंग डिमांस्ट्रेटर व स्टाफ नर्स की मेरिट सूची जारी
रायगढ़- जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) निधि अंतर्गत विकासखण्ड धरमजयगढ़ एवं तमनार में स्वीकृत पोषण पुनर्वास केन्द्र (एन.आर.सी.) के लिए फीडिंग डिमांस्ट्रेटर एवं स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए 11 फरवरी 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ में वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे. निर्धारित तिथि को आयोजित साक्षात्कार के उपरांत अभ्यर्थियों की सूची, मेरिट सूची तथा चयन-सह-प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है. जारी सूची को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है. साथ ही जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर भी सूची अपलोड कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी आसानी से उसका अवलोकन कर सकें.
