टी-20 वर्ल्ड कप: भारत का आज दूसरा मैच, नामीबिया से होगा मुकाबला
स्पोटर्स डेस्क- नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम आज टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच अरूण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेलने उतरेगी. पहले मैच में भारत ने यूएसए को हराया था. अब भारतीय टीम नामिबिया को हराकर लगातार दूसरा जीत हासिल करने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को खेले जाने वाले महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. नामीबिया के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का मौका मिलेगा. भारत और नामीबिया की टीमें आज यानी गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम सात बजे से टकराएंगी.
भारत बनाम नामीबिया मैच में जसप्रीत बुमराह की वापसी संभव है, जो वायरल बुखार की वजह से पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे. उनके आने से मोहम्मद सिराज को बाहर किया जा सकता है, जिन्होंने पिछले मैच में 3 विकेट लिए थे. अभिषेक शर्मा अगर नहीं खेलते हैं तो ईशान किशन के साथ संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं. संजू पिछले मैच में नहीं खेले थे. भारत बनाम नामीबिया मैच गुरुवार यानी 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.
