युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं भाजयुमो जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर
राजनांदगांव- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष घोषित होने के पश्चात भाजयुमो जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर एवं जिला महामंत्री द्वय नोमेश वर्मा और आशुतोष सिंह द्वारा पूरे जिले में सतत जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान को “युवा संवाद कार्यक्रम” का नाम दिया गया है, जिसके माध्यम से वे भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार युवाओं के बीच कर रहे हैं तथा उन्हें संगठन से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं. इस पहल को युवाओं का उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है.
10 फरवरी को इस अभियान की शुरुआत अर्जुनी मंडल से हुई, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. बगदई ग्राम के भाइयों एवं ग्राम सरपंच द्वारा उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया. इसके पश्चात कुमारदा मंडल में युवा मोर्चा एवं भाजपा के साथियों ने स्वागत किया. डोंगरगांव में भी युवा मोर्चा के साथियों द्वारा उनका स्वागत किया गया. इस दौरान प्रमुख रूप से संजीव शाह, अंजू त्रिपाठी (नगर पंचायत अध्यक्ष), डोंगरगांव मंडल अध्यक्ष दीना पटेल, कुमरदा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र साहू सहित डोंगरगांव के युवा मोर्चा एवं भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह, फिरोज खान, नाथूराम वर्मा, काशीराम ठाकुर सिंह, जगदीश यादव, मोहन साहू , नितिन साहू (पार्षद), रमेश साहू, गनपत सिंह, दिलीप कुमार (मीडिया), हेमलाल सिंह, इशान शर्मा (जिला सोशल मीडिया प्रभारी), तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
