जानिए केंद्रीय गृहमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
रायपुर- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया.
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू, राजेश मूणत, मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ तथा रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला उपस्थित थे.
जानिए केंद्रीय गृहमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
8 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगा बैठकों का दौर शाम 5 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग करेंगे शाह. केंद्र और राज्य के अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक में चर्चा. LWE और विभागों की समीक्षा बैठक में बनेगी रणनीति. शाम 5 बजे से 6.10 तक एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. निजी होटल में ही अमित शाह रात्रि विश्राम करेंगे.
9 फ़रवरी को अमित शाह बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल. सुबह 11 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना. दंतेश्वरी एयरपोर्ट से बाय रोड बस्तर पंडूम कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे शाह. दोपहर 12:05 से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम में होंगे शामिल और शाम 4:20 को जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
