रोजगार मेला में शामिल होने ई रोजगार पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य
बालोद- संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर द्वारा दुर्ग संभाग में 14 एवं 15 फरवरी को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन प्रस्तावित है. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया कि दुर्ग संभाग में 14 एवं 15 फरवरी को रोजगार मेला में कई प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाएगा.
उन्होेंने बताया कि रोजगार मेला में शामिल होने के लिए आवेदक को ई-रोजगार पोर्टल की वेबसाईट ईरोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर पंजीयन कराना अनिवार्य है. इसके साथ ही पंजीकृत आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताओं के प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेला में शामिल होकर अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
