भिलाई- वैशाली नगर स्थित सांस्कृतिक भवन में रविवार 25 फरवरी 2026 को फुल-कॉन्टेक्ट कराते की ख्यातिप्राप्त संस्था कारा-कु-जु-बो-काई कान फुल-कॉन्टेक्ट कराते द्वारा भव्य विंटर कैम्प का आयोजन किया गया. इस शिविर का आयोजन संस्था के डायरेक्टर सेन्साई गिरी राव के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें दुर्ग जिले के विभिन्न कराते क्लबों से लगभग 220 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग ली.
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर तथा स्वामी नारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य पलाश जयसवाल उपस्थित रहे. वहीं भव्य समापन समारोह में HTC के डायरेक्टर इंदरजीत सिंह (छोटू), डॉ. मानसी गुलाटी (अध्यक्ष, आरोग्य भारती), दिव्या भसीन (समाजसेवी), दुष्यंत जी (सह संगठन मंत्री, एबीवीपी), पलाश घोष (भाजपा सदस्य), इमरान सर (आजाद स्पोर्ट्स क्लब, कोहका), मल्कित सिंह, जोगा राव सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए.
तीसरे व अंतिम सत्र में पवन केसरवानी (पत्रकार एवं समाजसेवी), मोहसिन भाई, विनोद यादव, प्रवीण सिंह, अशोक सोनी, शहजाद, शमीम भाई की उपस्थिति रही.
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इसके पश्चात वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया.
प्रथम सत्र में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए.द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें सभी क्लबों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
तृतीय सत्र में खिलाड़ियों ने अलग-अलग क्लबों के लिए स्वयं लकड़ी व ईंटों से चूल्हा बनाकर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए, जो शिविर का विशेष आकर्षण रहा. इस शीतकालीन शिविर को सफल बनाने में संस्था के वरिष्ठ ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक अरविंद चंदेल, दीपक गुप्ता, जे.पी. राजू, गांधी सोनी, भरतलाल साहू, श्रवण कुमार साहू, सुभाष सोनी, मनोज नेताम, विधि मिश्रा, काजल बेहरा, दीपेश आहुजा, ओमप्रकाश सेन, मोनप्रीत कौर लहरी, रौशन बेहरा, अक्षत चंद्रा, अमरकांत तिवारी, महक हुसैन सहित सभी ब्लैक बेल्ट्स का विशेष योगदान रहा.
अतिथियों को संबोधित करते हुए मुकेश चंद्राकर ने फुल-कॉन्टेक्ट कराते को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताया.वहीं प्राचार्य पलाश जयसवाल ने इसे विद्यालयों में नियमित रूप से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया. डॉ. मानसी गुलाटी एवं दिव्या भसीन ने फुल-कॉन्टेक्ट कराते को बालिकाओं की आत्मरक्षा के लिए बेहद आवश्यक बताते हुए छात्राओं से इसे सीखने की अपील की.
