पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

स्पोटर्स डेस्क- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. ये मैच बारिश से बाधित रहा, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. ये मैच बारिश के कारण 26-26 ओवर का हुआ. भारत ने 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए. डीएलएस मेथड की वजह से ऑस्ट्रेलिया को 131 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे कप्तान मिचेल मार्श की 46 रनों की पारी की बदौलत 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. मार्श ही प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 8 तो विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हुए. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने भी निराश किया और 10 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद श्रेयस अय्यर भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए. केएल राहुल ने 38 और अक्षर पटेल ने 31 रन बनाए. 19 रन नितीश रेड्डी ने बनाए. जोश हेजलवुड, मिचेल ओवेन और मैथ्यू कुहनेमन को 2-2 विकेट मिले, जबकि मिचेल स्टार्क और नाथन एलिस को 1-1 विकेट मिला. ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्श ने 46, जोश फिलिप ने 37 और रेन शॉ ने 21 रन बनाए.
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल
| सीरीज | मैच संख्या | तारीख | स्थान |
| वनडे सीरीज (3 मैच) | पहला वनडे | 19 अक्टूबर 2025 | पर्थ |
| दूसरा वनडे | 23 अक्टूबर 2025 | एडिलेड | |
| तीसरा वनडे | 25 अक्टूबर 2025 | सिडनी | |
| टी20 सीरीज (5 मैच) | पहला टी20 | 29 अक्टूबर 2025 | कैनबरा |
| दूसरा टी20 | 31 अक्टूबर 2025 | मेलबर्न | |
| तीसरा टी20 | 2 नवंबर 2025 | होबार्ट | |
| चौथा टी20 | 6 नवंबर 2025 | गोल्ड कोस्ट | |
| पांचवां टी20 | 8 नवंबर 2025 | ब्रिस्बेन |
ऑस्ट्रेलिया और भारत की प्लेइंग 11
भारत
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.
ऑस्ट्रेलिया
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड.
