अंधविश्वास में मंदिर में विराजमान सभी देवी/देवताओं के मूर्तिओं में लगाया खून
गरियाबंद- जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने गांव के मंदिर में विराजमान मूर्तियों में खून का तिलक लगया था. इस मामले में ग्रामीणों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी.
मिली जानकारी के अनुसार, 29 जून को प्रार्थी के द्वारा थाना राजिम में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि गांव के मंदिर में विराजमान मूर्तिओं में खून लगा हुआ है. जिस पर थाना राजिम के द्वारा प्रकरण के जाँच के दौरान संदेही लीलाराम साहू एवं कामता प्रसाद निवासी ग्राम देवरी को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया. जो पुछताछ के दौरान बताया कि उनको कही से जानकारी मिली थी कि देवी देवताओं पर खून की तिलक लगाने से घर में सुख समृद्धि एवं धन-दौलत आता है. इसी अंधविश्वास में आकर उनके द्वारा मंदिर में विराजमान सभी देवी/देवताओं के मूर्तिओं में खून लगाया गया था. आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 298, 3(5) बीएनएस का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनो आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है.
गिरफ्तार आरोपी–
- लीला राम साहू पिता श्याम लाल साहू उम्र 42 साल निवासी ग्राम देवरी स्कूलपारा थाना राजिम जिला गरियाबंद.
- कामता प्रसाद साहू पिता अधारी साहू उम्र 50 साल निवासी ग्राम देवरी स्कूलपारा थाना राजिम जिला गरियाबंद.
