ठेकेदार की शिकायत पर ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते EE रंगे हाथों गिरफ्तार
जगदलपुर- एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठेकेदार की शिकायत पर एसीबी ने कार्यपालन अभियंता अजय कुमार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. इसके बाद तय समय और तारीख के हिसाब से ठेकेदार ने शुक्रवार को जगदलपुर के साकेत कॉलोनी में स्थित अभियंता के सरकारी आवास में उसे रकम सौंपी, वैसे ही एसीबी की टीम ने अभियंता को मौके पर रंगे हाथ रिश्वत लेते धर दबोचा. फिलहाल, एसीबी द्वारा आगे की कार्रवाई करते हुए अभियंता से पूछताछ कर रही है.
