अनियंत्रित होकर पुल की डिवाइडर से टकराई कार, मां-बेटे की मौत, टीएस सिंहदेव ने जताया शोक
रायपुर- शादी समारोह से घर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई. यह घटना बीती रात सिहावा थाना क्षेत्र के दुधावा मोड़ के पास हुई. जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के ग्राम बेलरगांव निवासी देवांगन परिवार शादी समारोह से दुर्ग से वापस अपने घर आ रहे थे, तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल की डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में कार में सवार मां प्रेमा देवांगन और बेटा रॉबिन देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए नगरी के सिविल अस्पताल लाया गया.
टीएस सिंहदेव ने जताया दु:ख
टीएस सिंहदेव ने शोक जताया और x पोस्ट में लिखा, NSUI नेता जयकांत देवांगन और उनकी माताजी की सड़क हादसे में दुखद मृत्यु का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. दुर्घटना में घायल उनके पिताजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
