पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि राजीव चौक रिसाली में मनाई, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
दुर्ग- आज, 21 मई को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने राजीव चौक रिसाली में श्रद्धांजलि अर्पित की और शपथ ग्रहण दिलाया साथ ही राहगीरों को शरबत वितरण किया. पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे. सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया.

राजीव गांधी का योगदान सिर्फ उनके प्रधानमंत्रित्व तक ही सीमित नहीं था बल्कि उनकी सोच और दृष्टिकोण ने भारतीय राजनीति और समाज को एक नया मोड़ दिया था. वह हमेशा यह मानते थे कि भारत को एक सशक्त और आधुनिक राष्ट्र बनाना है जहां हर नागरिक को समान अवसर मिलें.

इस मौके पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद कुमार भाऊ, चंद्रभान सिंह ठाकुर, राजेंद्र रजक, जहीर अब्बास, सनीर साहू, चुम्मन देशमुख, विनय नेताम, राहुल राय, अनिल देशमुख, चंद्रकांत कोरे, मोनेश बंछोर, बृजमोहन सिंह, राहिल खान, सरिता परगनिया, सीमा साहू, ममता यादव, रेखादेवी, जमुना ठाकुर, सोनिया देवांगन, हेमिन चतुर्वेदी, सरिता पांडे, अशोक सिन्हा, जगतपति राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
