श्री शिवनाथ समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह गरिमापूर्ण सम्पन्न हुआ
राजनंदगांव- श्री शिवनाथ क्षेत्रीय समिति द्वारा नगर की सुप्रसिद्ध 98 वर्ष पुरानी सभाग्रि में सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ. उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के प्रथम नागरिक महापौर मधुसूदन यादव विशेष अतिथि नीलू शर्मा अध्यक्ष पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ शासन कमल सिंह राजपूत अध्यक्ष जिला भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर शंकर मुनि राय विभाग अध्यक्ष हिंदी दिग्विजय महाविद्यालय कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ डी.सी.जैन श्री शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के गरिमा में उपस्थिति में भगवान शिव जी की पूजा अर्चना के साथ के साथ प्रारंभ हुआ.
महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि हम सबको संयुक्त रूप से शिवनाथ नदी के संरक्षण व जल संवर्धन हेतु माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जिले के सांसद संतोष पांडे, नीलू शर्मा अध्यक्ष पर्यटन मंडल एवं अन्य विभागों से समन्वय बनाकर कार्य का क्रियान्वयन करना होगा आगे भविष्य में शिवनाथ कॉरिडोर बनाए जाने की प्रस्तावना भी रखाङ इस अवसर पर उन्होंने शिवनाथ समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए समिति के अध्यक्ष डॉ डीसी जैन को बधाई दिया. विशेष अतिथि के रूप में नीलू शर्मा ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में राज्य का भविष्य उज्जवल है और रोजगार की बहुत संभावनाएं हैं राज्य राज्य में बहुत से ऐतिहासिक धरोहर विद्यमान है जो पर्यटन को बढ़ाने में सहायक होगी उन्होंने इस अवसर पर शिवनाथ समिति के द्वारा किए जा रहे 3 दशकों के कार्यों की प्रशंसा भी की जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कमल सिंह राजपूत ने कहा कि हमें शहर के लिए एक अच्छे विधायक के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जो हमेशा शहर के प्रदेश के उबति और विकास के लिए प्रयत्नशील रहते हैं हम जब भी किसी कार्य के लिए उनसे अपेक्षा रखते हैं तो वह हमें उससे भी कहीं अधिक बढ़-चढ़कर हमें सहयोग प्रदान करते हैं. पूर्व में भी डॉक्टर रमन सिंह के द्वारा शिवनाथ के विकास और जल संवर्धन के लिए बहुत बड़ा कार्य किया गया और आगे भी उनकी मंशा के अनुसार विभित्र प्रकार के कार्य योजनाओं को गति मिलेगी इसके लिए उन्होंने बढ़-चढ़कर राशि बजट में स्वीकृत कराया है. विशेष रूप से डॉ. रमन सिंह के द्वारा राजनांदगांव जिले के विकास के लिए बिभिनन कार्य योजनाओं को जो गत्ति दी गई है बह अविस्मरणीय है उन्होंने यह भी कहा कि मैं स्वयं शिवनाथ समिति का उपाध्यक्ष हूं और इस नाते मैं जब भी कोई शिवनाथ रत्न से सम्मानित डॉक्टर शंकर मुनि राय ने इस अवसर पर कहा कि मैं बिहार का रहने वाला हूं और छत्तीसगढ़ में मुझे सम्मानित किया जा रहा है जिससे मैं बहुत गौरवान्वित हुआ हूं वैसे तो विभिन्न स्थान पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मुझे प्राप्त हुए हैं किंतु जब कोई व्यक्ति अपने घर में सम्मानित होता है तो उसकी खुशी अलग होती है उन्होंने यह भी कहा कि समिति के द्वारा हिंदी साहित्य को बढ़ाने के उद्देश्य से जो कार्य किया जा रहे हैं वह सराहनी है भविष्य में भी समिति इस प्रकार के आयोजन करते हुए साहित्यकारों का सम्मान कर उत्साहवर्धन करती रहेगी ऐसी मेरी अपेक्षा है उन्होंने डॉक्टर डीसी जैन व समिति के पदाधिकारी की भी प्रशंसा की और कहां की समय-समय पर काव्य गोष्ठी साहित्यिक चर्चा समिति के द्वारा की जाती है जिसमें मैं भाग लेकर बहुत आनंदित होता हूं.
समिति के अध्यक्ष डॉ डीसी जैन ने बताया कि शिवनाथ रत्न का पुरस्कार विगत कई वर्षों से साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहित्यकार को प्रदान किया जा रहा है इस कार्यक्रम में इस वर्ष का यह चौथा पुरस्कार है जो डॉक्टर शंकर मुनि राय को उनके द्वारा लिखित पुस्तक “2 मिनट का मैन” पर दी जा रही है समिति के सचिव अमलेंदु हाजरा ने सफल संयोजन व संचालन करते हुए कहा कि उक्त शिवनाथ रत्न पुरस्कार डॉ डीसी जैन द्वारा उनकी सुपुत्री स्वर्गीय की ममता जैन की स्मृति में प्रतिवर्ष एक अच्छे साहित्यकार को साहित्यिक क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दी जाती है और आने वाले वर्षों में भी अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत करने हेतु समिति प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव शासन द्वारा नियुक्त नीलू शर्मा अध्यक्ष पर्यटन मंडल एवं जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कमल सिंह राजपूत का बड़ी संख्या में उपस्थित जन समुदाय ने स्वागत अभिनंदन भी किया.
इस अवसर पर राजेंद्र जैन, मनोज बैद अध्यक्ष सकल जैन समाज संतोष पाठक, नमिताभ जैन, पंकज गुप्ता पार्षद, रवि सिन्हा पार्षद, संदीप भट्टाचार्य, कोमल सिंह राजपूत, सूरज गुप्ता, सौरभखंडेलजाल, जयराम रुापपंदानी, हरजीत सिंह भाटिया, संतोष साहू, शिय पर्मा, गिरीश व्कार, आरजी. तिवारी, श्रीमती केवरा विजय राय, प्रोफेसर डॉक्टर साहू, प्रकाशचंद बैद ओंकार साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे इसके अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित हुए उक्त जानकारी समिति की ओर से जानकारी शैलेन्द्र तिवारी द्वारा दी गई.
