अहमदाबाद में कल से होने जा रहा कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, छत्तीसगढ़ के 55 कांग्रेस नेता करेंगे शिरकत
रायपुर- अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल को 2 दिवसीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन होने जा रहा है. पहले 8 अप्रैल को सरदार स्मारक में CWC की बैठक होगी, उसके बाद शाम को रिवर फ्रंट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. वहीं 9 अप्रैल को साबरमती रिवर फ्रंट पर AICC का अधिवेशन होगा. इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से एआईसीसी के 55 प्रतिनिधियों को शामिल होने न्यौता दिया गया. जिसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावा पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, संतराम नेताम, प्रेमसाय सिंह टेकाम, उमेश पटेल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, केटीएस तुलसी, ज्योत्सना महंत, देवती कर्मा, गुरुमुख सिंह होरा, गिरीश देवांगन सहित अन्य नेता शामिल हैं.

