भिलाई में मोबाईल और जर्दा दुकान के टुटे ताला, लाखों के मोबाइल पार
भिलाई- छावनी थाना क्षेत्र में सोमवार को शीतला कांप्लेक्स में दो दुकानों पर चोरों ने धावा बोल दिया है. चोरों ने मोबाइल और जर्दा शॉप में लाखों की चोरी हो गई है. मोबाइल शॉप से 70 से अधिक महंगे फोन और मोबाइल एसेसरीज, जर्दा दुकान में कैस व गुटका चोरी हुआ है. मामला छावनी थाना इलाके के कैंप-2 का है.
मिली जानकारी के अनुसार, यह चोरी की घटना शीतला कांप्लेक्स स्थित बागेश्वर मोबाइल व रेवापुरी जर्दा सेंटर में हुई है. मोबाईल संचालक शिवम दुबे ने बताया कि सोमवार सुबह उसके पास स्टाफ का फोन आया कि, दुकान का शटर खुला हुआ है. वो तुरंत अपने पापा के साथ दुकान पहुंचा. शिवम ने छावनी थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत की. जांच के दौरान कांप्लेक्स से कुछ दूर पर गंदगी वाले एरिया में मोबाइल के डब्बे पड़े मिले. सभी डिब्बों से मोबाइल गायब थे. कुछ मोबाइल एसेसरीज भी पड़ी थी. पुलिस सभी डिब्बों को जब्ती बनाकर थाने ले आई. उनका आई-ईएमआई नंबर नोट किया गया. पुलिस का कहना है कि, इसके जरिए वो चोरों तक पहुंच पाएंगे. फिलहाल, पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
