ढाई साल बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , पति ही निकला पत्नी का कातिल, मर्डर का सच आया सामने
रायपुर- राजधानी रायपुर के खरोरा थाना पुलिस को 2 साल पूर्व अनसुलझे हत्या के मामले को सुलझाने और आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में मृतक महिला का पति ही हत्यारा निकला. आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि मृतिका अन्य मर्दों से शारिरिक संबंध बनाने लगी थी जिसे मना करने के बावजूद नही मान रही थी जिस कारण गांव में परिवार की बदनामी होने से आक्रोशित होकर योजनाबद्ध तरीका अपना कर हत्या कर लूट का घटना बताने के लिए षड्यंत्र रच कर अंजाम दिया.
मामले का विवरण
18 अप्रैल 2022 को आरोपी गुलाब चतुर्वेदी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी दूसरी पत्नी शिव कुमारी औधे मुंह गिर कर पड़ी हुई है जिसके आस-पास बहुत ज्यादा खुन बहा है तथा मृत्यु हो गई है एवं उसके आस पास टूटे चुड़ी पड़े हैं देख कर ऐसा लगता है कि उसके ऊपर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नियत से हमला कर वार किये हैं जिससे उसकी मृत्यु हो गई है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
ऐसे हुआ खुलासा
विवेचना के दौरान आसपास के लोगों के पूछताछ किया गया जिसमे यह पाया गया कि मृतिका का पति/आरोपी गांव के अलग अलग लोगों को अलग अलग तरीके से घटना के बारे में बता कर गुमराह कर रहा था एवं घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाला व्यक्ति आरोपी ही था. जिसके संबंध में आरोपी से कई बार पूछने पर घटना के संबंध में कथनों में कई तत्थ्यातक विरोधाभासी जानकारी मिली, जिस पर आरोपी के ऊपर शंका होने पर कड़ाई से पूछताछ किया गया जो गुनाह करना स्वीकार करते हुए बताया कि मृतिका अन्य मर्दों से शारिरिक संबंध बनाने लगी थी जिसे मना करने के बावजूद नही मान रही थी जिस कारण गांव में आरोपी एवम उसके परिवार की बदनामी होने से आक्रोशित होकर योजनाबद्ध तरीका अपना कर हत्या कर लूट का घटना बताने के लिए षड्यंत्र रच कर अंजाम दिया गया था.
आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. इस लंबे समय से अनसुलझे मर्डर केस में सफलता प्राप्त करने में थाना खरोरा के निरीक्षक दीपक कुमार पासवान, एसआई सुरेंद्र मिश्रा, एएसआई राजेंद्र कुमार कुर्रे, संत कुमार बाघमारे, प्रधान आरक्षक हिरेंद्र वर्मा, चंद्रसेन भाई, छबीश्याम पटेल, ओमप्रकाश सिदार, देवप्रकाश वर्मा का सराहनीय योगदान रहा.
