मोबाईल छीनकर फोन-पे से जबरन 1 लाख की लूट, आरोपी चढ़ा सोमनी पुलिस के हत्थे
राजनांदगांव- सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेडेसरा के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाईल छीनकर फोन पे से 1 लाख की लूट करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कराया कि 15.09.2024 को वह अपनी ड्यूटी करके अपनी पत्नी को लेने टेडेसरा जा रहा था कि अंजोरा बाइपास के पास एक मो.सा. से 02 व्यक्ति प्रार्थी का पीछा करते हुए ग्राम टेडेसरा के पहले प्रार्थी को रोककर, डराने धमकाने लगे और प्रार्थी का मोबाईल छीन कर अपने एक और साथी को बुलाकर कर प्रार्थी को अपने मो.सा. में बैठाकर ग्राम टेडेसरा भटठी की ओर खाली जगह में ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ झापड से मारपीट कर प्रार्थी से उसका फोन पे का पासवर्ड पूछकर कर किसी व्यक्ति से क्यूआर कोड मंगवाया और प्रार्थी के फोन से एक लाख रूपये ट्रांसफर कर लिया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सेमनी में अपराध क्रमांक 223/2024 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया.
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में आरोपी पता तलाश हेतु थाना सोमनी पुलिस की टीम गठित किया गया. विवेचना दौरान प्रार्थी से पूछताछ कर बताए गए बयान के आधार पर सायबर सेल राजनांदगांव के तकनीकी सहयोग से तीनों आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर बताए की दिनांक 15.09.2024 को अंजोरा दुर्ग मोड के पास एक व्यक्ति जो मो.सा. से राजनांदगांव की ओर जा रहा था उसे रूकवाए व उसे अपने मो.सा. में बैठाकर ग्राम टेडेसरा भटठी रोड में सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाईल छीनकर डरा धमका कर उसका फोन पे का पासवर्ड पूछकर कर उसके फोन पे को चेक करने पर उसमें 2 लाख रूपये से ज्यादा पैसा था, तब अपने पहचान के पूना के रहने वाले दोस्त किशन से उसका क्यूआर कोड मांग कर प्रार्थी के फोन पे से 70,000/- एवं 30,000/- कर दो बार में कुल 1 लाख रूपये ट्रांसफर किये है. आरोपीगण से घटना में प्रयुक्त एक मो.सा. कीमती 20000/- एवं लूट की रकम में नगद 30000/- रूपये जप्त किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
- सूरज कुमार वर्मा पिता स्व0 तेजलाल वर्मा उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुरूभाठा थाना डोंगरगढजिला राजनांदगांव छ.ग.
- राजेश गोड पिता खन्ना गोड उम्र 21 साल निवासी ग्राम टेडेसरा शांतिचौक के पीछे थाना सोमनी जिला राजनांदगांव
- तारकेश्वर सिंह पिता रमेश कुमार उम्र 34 साल निवासी ग्राम तिलई पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उनि जलालुददीन खान, प्र.आर. डूलेश्वर साहू, आर. सहबाज सिद्धिकी, क्षत्रपाल वर्मा एवं स्टाफ थाना सोमनी एवं सायबर राजनांदगांव से आर. आदित्य सिंह का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है.
