राजस्व विभाग में राजस्व निरीक्षकों का कार्यविभाजन एवं स्थानांतरण, आदेश जारी
दुर्ग- कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने राजस्व विभाग में राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण एवं कार्यविभाजन आदेश जारी किया है जिसमें 8 राजस्व निरीक्षकों का तबादला कर दिया है. जारी स्थानांतरण आदेश में साफ कहा है कि राज्य शासन के द्वारा स्थानांतरित राजस्व निरीक्षकों के अन्य जिले से भारमुक्त उपरांत जिले में कार्यभार ग्रहण करने एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से पूर्व में पदस्थ राजस्व निरक्षक मंडल में राजस्व निरीक्षकों को पदस्थ किया जाता है. उक्त आदेश माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भिन्न-भिन्न पिटीशन एवं शासन के समक्ष प्रस्तुत अभ्यावेदन में पारित आदेश में अध्याधीन रहेगा. यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.
देखें आदेश कापी-

