कियोस्क सेंटर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या, फरार दो आरोपी गिरफ्तार
जशपुर- जिले के बटाईकेला में कियोस्क बैंक में हुई लूट और बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या का मामला जशपुर पुलिस ने सुलझा लिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. पुलिस ने तकनीकी सहायता और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपियों का पता लगाया. चेसिस नंबर से बाइक के मालिक का पता लगा, जिससे पूछताछ में सामने आया कि बाइक लूट के लिए ली गई थी. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रातु राम को हिरासत में ले लिया, जबकि रवि उरांव फरार है.
बता दें कि घटना 5 नवंबर की है. संजू कुमार गुप्ता अपने स्टाफ के साथ अपने कियोस्क बैंक (ग्राहक सेवा केन्द्र) के अंदर बैठकर रूपया पैसा का लेन-देन क्योस्क शाखा में आने वाले लोगों के साथ कर रहा था, इसी दौरान करीबन 11.00 बजे आरोपी रवि उरांव उर्फ रवि कुजूर और रातु राम उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम लालगुडा बटाईकेला कांसाबेल, दोनो संजू के ग्राहक सेवा केन्द्र से लगे किराना दुकान पर बिना नंबर के बजाज मो.सा. व्ही 12 में आये और चाकलेट और पानी खरीदने के बहाने किराना दुकान से क्योस्क बैंक के अंदर रवि उरांव एवं रातू राम दोनों अंदर प्रवेश किये, रवि उरांव अपने पास एक झोला रखा था, अंदर घुसते ही पैंट से रवि ने कट्टा निकालकर अपने हाथ में रखे झोले में संचू को पैसा डालने बोलने लगा संजू द्वारा विरोध करने पर अपने कट्टे के बट से संजू के सिर पर वार किया जिससे संजू के सिर से खून बहने लगा, फिर वे दोनों लूटपाट करने लगे, उसी समय संजू की दादी उर्मिला बाई किराना दुकान के रास्ते क्योस्क बैंक के अंदर आयी और मेरे पोते से क्यों मारपीट कर रहे हो कहकर बीच-बचाव करने लगी तभी रविं ने उर्मिला बाई पर कट्टे से फायर कर दिया जिससे उर्मिला बाई किराना काउन्टर आने जाने के रास्ते में गिर गयी, और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
इसके बाद रवि कट्टा को लेकर दुकान से बाहर भागा दुकान के सामने खड़े मो.सा. व्ही 12 को धक्का देते हुये रातु और रवि साथ भागने लगे उसी दौरान अंजू यादव के द्वारा भाग रहे आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन रवि और रातु बाइक को छोड़कर बटाईकेला जंगल की ओर भाग गये.
जिसके बाद जशपुर पुलिस ने 16 घंटे के भीतर सुलझा लिया है, अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने पुलिस ने 15 गांव के जंगल छान डाले, साथ ही क्षेत्र के 11 पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरा के भी फुटेज चेक किये. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 309(5), 332(ख),109, 103 एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है. केस को सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों के लिए आईजी सरगुजा रेंज अंकित गर्ग ने नगद इनाम की घोषणा की है.
