इंटरस्टेट ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, 20 लाख की अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर- जिले में नशे का एक बड़ा सौदागर अफीम की तस्करी करते पुलिस के हत्थे चढ़ा है. यह कार्रवाई थाना मस्तुरी और ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त टीम ने की है. नशे के खिलाफ एण्ड-टू-एण्ड कार्यवाही: पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है.
यह आरोपी ट्रक ट्रांसपोर्ट के आड़ में अफीम की तस्करी कर रहा था. आरोपी तस्कर से 20 लाख रुपये कीमत की 2 किलो अफीम और ट्रक सहित 60 लाख का माल जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि गुमला झारखंड से छत्तीसगढ़ होते हुए भुसावल महाराष्ट्र अफीम तस्करी का प्लान था. NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है. पुलिस टीम की सराहना और पुरस्कार: पुलिस अधीक्षक ने ए.सी.सी.यू. और थाना मस्तुरी की टीम की सराहना की और उचित पुरस्कार की घोषणा की.
