राज्य अलंकरण/सम्मान के लिए चयनितों के नामों की घोषणा, उपराष्ट्रपति धनखड़ करेंगे सम्मानित
रायपुर. राजधानी नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के तहत राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा. डिप्टी सीएम अरुण साव ने महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्योत्सव पर विभिन्न विभागों द्वारा दिए जाने वाले राज्य अलंकरण/सम्मान के लिए चयनितों के नामों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को इस अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा, और यह सम्मान स्वयं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा प्रदान किए जाएंगे. 36 अलंकरण उपराष्ट्रपति के हाथों दिलाए जाएंगे. 16 अलग-अलग विभागों से संबंधित राज्य अलंकरण है.
04-Nov-2024-SAMMAN-SUCHI