कवर्धा में आम के पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश
कवर्धा- जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में आम के पेड़ पर युवक की लाश लटकी मिली. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को फंदे से उतारा और शिनाख्त कराई.
मिली जानकारी के अनुसार घटना पिपरिया थाना के बैजलपुर गांव की है, जहां आम के बगीचे में मुकेश साहू की लाश मिली है. अंतिम बार युवक लक्ष्मी विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते नजर आया था.

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पेड़ से नीचे उतारने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. बताया जा रहा है कि मृतक मुकेश शराब की आदी था और घर में आए दिन अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था. मामले की जांच की जा रही है.
