फर्जी मार्कशीट से ग्रंथपाल की नौकरी, 8 साल से फरार महिला कर्मचारी गिरफ्तार
रायपुर- फर्जी अंकसूची के आधार पर ग्रंथपाल के पद पर नौकरी प्राप्त करने वाली 8 वर्षों से फरार महिला कर्मचारी अनुसुइया पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फर्जी B.Lib की के अंकसूची के आधार पर ग्रंथपाल के पद पर नौकरी प्राप्त करने का उपक्रम करना पाए जाने से जिला पंचायत रायपुर के शिकायत पर दिनांक 12 फरवरी 2017 को आरोपिया अभ्यर्थी अनुसुइया पटेल के खिलाफ थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 34/2017 धारा 420, 468, 471, 467 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रायपुर योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना गोलबाजार पुलिस की विशेष टीम घटित कर आरोपी की पतासाजी हेतू को निर्देशित किया गया था.
विवेचना के दौरान गोलबाजार पुलिस टीम के द्वारा आरोपी महिला की लगातार खोजबीन पता तलाश किया जा रहा था. इसी दौरान दिनांक 4 नवंबर 2024 को आरोपिया के मिलने से उसके खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने से आरोपिया अनुसुइया पटेल पति भूपत पटेल उम्र 33 साल पता तेंदुआ, थाना देवरबीजा, जिला बेमेतरा (छ.ग.) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है.
