न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ा भारत
स्पोटर्स- न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की है और 1-0 की बढ़त बना ली। सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर को पूणे में खेला जाएगा. भारत टॉस जीतकर पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए 46 रनों पर ढेर हो गई. न्यूजीलैंड ने अपने पहले पारी में 402 रन बनाए वहीं भारत ने दूसरी पारी पलटवार करते हुए 462 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 107 रन का लक्ष्य रखा. न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड के विल यंग 45 और रचिन रवींद्र 39 रन बनाकर नाबाद लौटे.
