पोता ने बुजुर्ग दादी का त्रिशुल से हत्या कर, शिवलिंग पर चढ़ाया खून
दुर्ग- एक हैरान करने वाले घटनाक्रम नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदकट्टी गांव में शनिवार रात एक पोते ने अपनी बुजुर्ग दादी रुखमणि गोस्वामी की त्रिशूल से हमलाकर मौत के घाट उतार दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी गुलशन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, हत्यारे ने अपनी दादी के सिर पर त्रिशूल मारकर उनकी जान ले ली और फिर नजदीक के शिवलिंग पर उनका खून चढ़ा दिया. घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे यह पता चला है कि पूरा मामला अंधविश्वास से जुड़ा हुआ है. आरोपी ने अपने दादी की खून से मंदिर में “श्री शिवाय नमस्तुभ्यम” भी लिखा है. आरोपी ने खुद को भी त्रिशुल से घायल कर लिया था. जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
