रेत भरे हाइवा ने दो युवकों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
धमतरी- जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवना ने मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को रौंद दिया है, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना केरेगांव थाना इलाके के सलोनी गांव की है. तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से 12 वर्षीय योगेंद्र यादव और नीरज ध्रुव की मौत हो गई है. घटना से गुस्साए ग्रामीण सड़क जाम कर प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. केरेगांव थाना पुलिस से मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है, लेकिन ग्रामीण बड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं.

