राजीव गांधी के नाम से संचालित दो योजनाओं का नाम बदला
रायपुर- छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी के नाम से संचालित हो रही दो योजनाओं का नाम विष्णुदेव साय सरकार ने बदल दिया है. इन दोनों योजनाओं का नाम बदले जाने के संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है.
इन योजनाओं का नाम बदला
राजीव गांधी स्वावलंबन योजना का नाम अब पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना रखा गया है.
राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना का नाम अब पं. दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र योजना रखा गया है.
