कन्या आश्रम में अध्ययनरत छात्रा की मौत, कांग्रेस ने 4 सदस्यीय जांच समिति गठित की
रायपुर- कन्या आश्रम में अध्ययनरत छात्रा की मौत की जांच के लिए कांग्रेस ने समिति गठित की है. बस्तर जिले के बकावण्ड विकासखण्ड अंतर्गत कन्या आश्रम, कोलावल में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्रा कु. अंजना कश्यप की हुयी आकस्मिक मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने विधायक लखेश्वर बघेल के संयोजकत्व में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है.
जांच कमेटी में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल संयोजक, पूर्व विधायक चंदन कश्यप नारायणपुर, बालेशचंद्र दुबे उपाध्यक्ष डीसीसी बस्तर और करपावण्ड ब्लाक अध्यक्ष अध्यक्ष उत्तम नाईक को शामिल किया गया है.
जांच समिति की सदस्य प्रभावित आश्रम का दौरा कर पीड़ित परिवार, कन्या आश्रम प्रशासन तथा ग्रामवासियों से भेंट व चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करेंगी.

