शराब के बहाने छह माह के बच्चे का अपहरण, पुलिस की खोजबीन जारी
दंतेवाड़ा- जिले के पोदुम गांव में छह माह के बच्चे के अपहरण कर लिया है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक ममला रविवार शाम 4 बजे का है. दंतेवाड़ा जिले के पोदुम गांव में दो बाइक सवार आए और 6 माह के बच्चे को लेकर भाग गए. शाम को ही पीड़ित परिवार और गांव वालों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. थाना प्रभारी ने तत्काल एक टीम को रविवार शाम को ही घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया था. फिलहाल बच्चे का अपहरण करने वालों का अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. अब मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के उच्च पुलिस अधिकारी भी अपहरण कर्ताओं की सुराग जुटाने में लग गए हैं.
जानिए पूरा मामला
पोंडुम के रहने वाले हिड़मू का बाजार के पास सड़क किनारे घर है. वह अपने बच्चे को झूला में लेटाया था. पत्नी घर के अंदर धान कूट रही थी. साथ ही दो और बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान दो बाइक सवार आए और हिड़मू से बोले शराब लेकर आओ. हिड़मू को सौ रुपए दिए. हिड़मू शराब लेने के लिए कुछ दूर निकला एक ने बाइक स्टार्ट की और दूसरे ने बच्चे को उठाया और भाग गए. फिलहाल पुलिस अपहरण कर्ताओं की सुराग जुटाने में लग गए हुए है.
