मजदूर दिवस पर पूर्व सीएम भूपेश और प्रदेश अध्यक्ष बैज ने खाया बोरे बासी
रायपुर- राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ में बासी खाकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है.एक्स पर पूर्व सीएम ने राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से बोरे-बासी खाते हुए फोटो-वीडियो को हैशटैग के साथ शेयर करने की भी अपील की है.
https://x.com/bhupeshbaghel/status/1785565337338974373
बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने अपने कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में मजदूर दिवस को ‘बोरे बासी दिवस’ घोषित किया था.
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज खाया बोरे बासी
कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल से आज के दिन को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाने की परंपरा को जारी रखा हुआ है, आज पू्र्व सीएम के अलावा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने भी अपने-अपने परिवार के साथ बासी का आनंद लिया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर कैंपेन का हिस्सा बनते हुए मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा कि बोरे बासी श्रमिक भाइयों का विशिष्ट आहार और उनकी पहचान है, आइए, बोरे-बासी खाकर श्रम का उत्सव मनाएँ और श्रमवीरों के प्रति सम्मान प्रकट करें.
