दोस्त की शादी से वापस घर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
बेमेतरा- सड़क हादसे में बीती रात मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. तीन युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होकर वापस गांव लौट रहे थे. राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 30 ग्राम मटका के पास हुई दुघटना में दो सगे भाई कोमल साहू (21 वर्ष) और मुकेश साहू (22 वर्ष) और एक उनका दोस्त रवि यादव की मौत हो गई. तीनों युवक ग्राम अर्जुनी के रहने वाले थे.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मोटरसाइकिल से अपने दोस्त की शादी में गए हुए थे, जहां से वापस गांव लौटते समय घटना ग्राम मटका के पास दुर्घटना के शिकार हो गए. हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
