मदहोशी की हालत बस स्टैंड में छोड़कर हुए फरार
जशपुर- जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पास तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. कुल चार आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है जिसमें दो आरोपी बालिग है, जबकि दो नाबालिग है. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र की तीन नाबालिग लड़कियों को उनके परिचित लड़कों ने घूमने जाने की बात कहकर मैनपाट ले गए. यहां पर लड़कों ने पहले तो लड़कियों को कोल्डड्रिंक पिलाई. कोल्डड्रिंक पीते ही नाबालिग लड़कियां बेहोश हो गई. थोड़ी देर बाद आरोपियों ने तीनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
रेप कर बस स्टैंड में छोड़कर हुए फरार
इस शर्मनाक घटना के बाद आरोपी तीनों लड़कियों को मदहोशी की हालत में पत्थलगांव बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गए. जैसे तैसे तीनों लड़कियों ने घटना के संबंध में परिजनों को सूचित किया और इसकी रिपोर्ट पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई. जशपुर एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और चार आरोपियों को पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों में दो बालिग और दो नाबालिग है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मैनपाट में दुष्कर्म करने के बाद लड़कियों को एक होटल ले गए थे. यहां पर भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल जशपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
