सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर, कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद
बीजापुर- नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में मंगलवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षा जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में जवानों ने 9 नक्सली को मार गिराया है. इनके शव बरामद कर लिए गए. इसके अलावा AK- 47, LMG जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए जाने की खबर हैं.
जानकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि कोरचोली और लेंड्रा के जंगल में भारी संख्या में गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सली मौजूद हैं. इस पर बीजापुर से DRG, CRPF, कोबरा, बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन और CAF के जवानों को सोमवार रात संयुक्त ऑपरेशन पर रवाना किया गया था. आज सुबह करीब 6 बजे जवान जब गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोर इलाके में पहुंचे तो मुठभेड़ हो गई. नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी. इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की.
