रायपुर- छत्तीसगढ़ के महतारी वंदन योजना की आज दूसरी किस्त प्रदेश के 70 लाख महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी. जानकारी के मुताबिक महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने इसकी लगभग पूरी तैयारी कर ली है. पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की थी. महतारी वंदन योजना के तहत पहली किस्त के रूप में छत्तीसगढ़ की 68.53 लाख महिलाओं के खातों में 636.44 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया था. महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा.
