लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ में तीन चरण में होंगे चुनाव
रायपुर- लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में मतदान होगा. वहीं 7 चरणों में देश की 543 सीटों पर वोटिंग होगी. इसमें 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी. छत्तीसगढ़ में 19, 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग होगी. 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को 1 सीट पर, 26 अप्रैल को 3 सीट पर और 7 मई को 7 सीटों पर चुनाव होंगे.
19 अप्रैल 2024
बस्तर
26 अप्रैल 2024 –
कांकेर
महासमुंद,
राजनांदगांव
07 मई 2024 –
रायपुर
दुर्ग
कोरबा
बिलासपुर
सरगुजा
रायगढ़
जांजगीर
