पंचतत्व में विलीन हुई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्ता देवी
रायपुर- मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्तादेवी का मंगलवार शाम को निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार को मारवाड़ी श्मशान घाट में किया गया. बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी मां के पार्थिव देह को कंधा दिया. उनके बड़े बेटे गोपाल अग्रवाल ने मुखाग्नि दी। प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए.
दरअसल, अंतिम यात्रा मंत्री के निज आवास मौलश्री विहार से निकाली गई. जहां से महावीर गौशाला और रामसागर पारा भी ले जाया गया. इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल विश्वभूषण, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री विधायक और सांसदों ने घर पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी.
बता दें कि, पिस्ता देवी ने 27 फरवरी को 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वो पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थीं.
